जिलाध्यक्ष डाहरे ने नेता प्रतिपक्ष सहित 7 पदाधिकारियों को किया पार्टी से बाहर

भिलाईनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष डाहरे ने नेता प्रतिपक्ष समेत पार्टी के 7 पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, अनुशासनहीनता के कारण किया निष्कासित।
लंबे समय बाद भिलाई जिला भाजपा ने पार्टी के विरूद्ध काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। भिलाई जिलाध्यक्ष सांवला राम डाहरे ने 7 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है। आगामी आदेश तक उन्हें निष्कासित ही कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक विगत 17 नवम्बर को कुम्हारी मंडल जिला भिलाई में प्रेदश संगठन के निर्देशानुसार नगर पालिका चुनाव संबंधी बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कुम्हारी नगर पालिका नगर प्रभारी भाजयुमो प्रेदश अध्यक्ष विजय शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू उपस्थित थे।
बैठक संचालन के माध्य में मंडल के निम्नाकिंत कार्यकर्ताओं ने संगठन का अनुशासन तोड़ते हुए काफी हंगामा किया। जिससे बैठक स्थगित करनी पड़ी। चुनाव के समय इस तरह की हरकतों से पार्टी की छवि को धुमिल करने का प्रयास किया गया। कार्यकर्ताओं के उक्त अनुशासनहीनता को देखते हुए रामाधर शर्मा, मनोज वर्मा, अवधेश शुक्ला, कुम्हारी पालिका के नेता प्रतिपक्ष मिथलेश यादव, महेश सोनकर, राजकुमार सिंह, रामकुमार सोनी को आगामी आदेश पर्यंत तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है। उक्त कार्यकर्ता आगामी आदेश पर्यंत तक भारतीय जनता पार्टी संगठन के किसी भी कार्य में सम्मिलित नहीं माने जाएंगें।