छत्तीसगढ़

निजामुद्दीन-अम्बिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस के कोच संरचना में संशोधन

*निजामुद्दीन-अम्बिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस के कोच संरचना में संशोधन ।*
*यात्रियों के सुगम यात्रा सुविधा हेतु जनरल कोच की संख्या में की जा रही है वृद्धि |*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट – 31 जुलाई 2024
रेलवे प्रशासन द्वारा जनरल कोच के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोचों की संख्या में वृद्धि की जा रही है | इसके अंतर्गत लंबी दूरी की सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में 04 जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है | इस क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 22408/22407 निजामुद्दीन-अम्बिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस के कोच संरचना में संशोधन करते हुये स्थायी रूप से जनरल कोच की संख्या में बढ़ाई जा रही है | गाड़ी संख्या 22408 निजामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस में 03 दिसम्बर 2024 से एवं गाड़ी संख्या 22407 अम्बिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस में 05 दिसम्बर 2024 से 02 अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े जा रहे हैं | इस कोच के जुडने से इस गाड़ी में भी 04 जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी | इससे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को जनरल कोच में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी | साथ ही सामान्य कोच में यात्रियों की भीड़ का दबाव भी कम होगा और यात्रीगण सुगम एवं आरामदायक यात्रा कर सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button