Uncategorized

Baba Vanga 2025 Bhavishyavani: जल्द होने वाला है पृथ्वी का विनाश! 2025 के शुरू होते ही मचेगी तबाही, जानें बाबा वेंगा की दिल दहलाने वाली भविष्यवाणियां

Baba Vanga 2025 Bhavishyavani: बीते कुछ सालों से बुल्गारिया की रहने वाली बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां चर्चा में बने हुए हैं। दुनियाभर में प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा को अक्सर “बाल्कन का नास्त्रेदमस” कहा जाता है। बाबा वेंगा की मौत हुए तीन दशक बीत गए, इसके बाद भी लोग उनकी भविष्यवाणियों को लेकर चिंतित हैं। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि साल 2025 से ही मानवता के खात्में की शुरुआत हो जाएगी। उनका कहना था कि मानवता का विनाश 5079 में होगा। लेकिनस कयामत की शुरुआत 2025 से ही शुरू हो जाएगी।

Read More : Alcohol veg or non veg: शराब वेज है या नॉनवेज? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन 

2025 में घटेगी ये घटनाएं

2025: यूरोप में एक संघर्ष से महाद्वीप की आबादी तबाह हो जाएगी।
2028: मनुष्य ऊर्जा स्रोत के रूप में शुक्र ग्रह का पता लगाना शुरू करेंगे।
2033: ध्रुवीय बर्फ की चोटियां पिघल जाएंगी, जिससे दुनिया भर में समुद्री स्तर में भारी वृद्धि होगी।
2076: साम्यवाद दुनिया भर के देशों में फैल जाएगा।
2130: मनुष्य एलियंस से संपर्क करेंगे।
2170: सूखा दुनिया के अधिकांश भाग को तबाह कर देगा।
3005: पृथ्वी मंगल ग्रह पर एक सभ्यता से युद्ध करेगी।
3797: मानवों को पृथ्वी छोड़नी होगी क्योंकि यह रहने लायक नहीं होगी।
5079: दुनिया का अंत होगा।

Read More :  Durga Chalisa: देवी मां को प्रसन्न करने के लिए करें दुर्गा चालीसा का पाठ, एक साथ मिलेगा नौ रूपों का आशीर्वाद 

पहले भी सच हुई है बाबा की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा का 1996 में निधन हो गया था, लेकिन उनके अनुयायी अभी भी उनकी मृत्यु से पहले की गई कुछ भविष्यवाणियों के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, बाबा वेंगा ने चेतावनी दी थी कि 2023 में परमाणु जैविक हथियारों और सौर तूफान के कारण दुनिया में तबाही मचेगी। साल 2023 के लिए बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि तीसरा विश्व युद्ध होगा। एक बड़ी खगोलीय घटना घटेगी और पृथ्वी की कक्षा बदल जाएगी। बाबा वेंगा के मुताबिक साल 2023 में कुछ अजीबोगरीब वैज्ञानिक आविष्कार होंगे।

Read More : Post Office Scheme for Women: दो साल में लखपति बन सकती हैं महिलाएं, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करना होगा निवेश 

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, कोई देश जैविक हथियारों से हमला करेगा। बाबा वेंगा ने 2023 को अंधकार और त्रासदी का साल बताया था। बता दें कि बाबा वेंगा ही अकेले नहीं हैं, जिन्होंने दुनिया के अंत की भविष्यवाणी की हो। इनके अलावा भी कई लोगों ने दुनिया के अंत की भविष्यवाणी की है। कई लोगों का मानना ​​था कि माया सभ्यता ने भविष्यवाणी की थी कि 2012 में दुनिया का अंत होगा क्योंकि उनका कैलेंडर 21 दिसंबर, 2012 को समाप्त हो गया था।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button