Uncategorized

MP Weather Update: एमपी में गर्मी का कहर! राजधानी में टूटा सीजन का रिकॉर्ड, पारा 42.5 डिग्री के पार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update | Image Source | IBC24

भोपाल: MP Weather Update: मई की शुरुआत के साथ ही मध्यप्रदेश में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी भोपाल में मंगलवार को इस सीजन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वोच्च है। रात का न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जिससे गर्म हवाओं और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अन्य शहरों में भी हालात गंभीर रहे। रतलाम में 43.6 डिग्री और उज्जैन में 43.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से कहीं अधिक है। प्रदेश के कई इलाकों में लू जैसे हालात बन गए हैं।

Read More : Police Commissioner Decision: थानों में लापरवाही नहीं चलेगी! अब हर दिन छापा और सीधा संवाद, राजधानी के पुलिस कमिश्नर का चौंकाने वाला फैसला

MP Weather Update: हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भोपाल सहित मध्य और पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है।

Read More : PM Modi Visit News Today: PM मोदी का केरल और आंध्रप्रदेश दौरा आज, अमरावती को 58 हजार करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

MP Weather Update: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम का असर मध्यप्रदेश पर पड़ सकता है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन आने वाले दिनों में फिर से तेज गर्मी लौट सकती है।लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, खूब पानी पिएं और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button