Uncategorized

Landslide: भूस्खलन ने मचाई भारी तबाही, बच्चों समेत लगभग 146 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी…

Southern Ethiopia landslide: मानसून के प्रकोप से दुनियाभर में हाहाकार मच गया है। तेज बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से लागातार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इसी क्रम में दक्षिणी दक्षिणी इथियोपिया के एक दूरस्थ क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 146 लोगों की मौत हो गई है। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्थानीय प्रशासक दागमावी आयेले ने बताया कि दक्षिणी इथियोपिया के केंचो शाचा गोजदी जिले में मिट्टी धंसने की घटना में मारे गए लोगों में बच्चे और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।

Read more: आज इन राशियों को रहना होगा संभलकर, आर्थिक मामलों में हो सकता है भारी नुकसान, जानें क्या कहता है भाग्य? 

बता दें कि ज्यादातर लोग सोमवार सुबह हुए भूस्खलन में दब गए, जब बचावकर्मी एक दिन पहले हुए एक अन्य भूस्खलन के बाद पीड़ितों की तलाश कर रहे थे। आयेले ने बताया कि मलबे से पांच लोगों को जीवित निकाला गया। उन्होंने बताया कि कई बच्चे हैं जो हादसे में अपनी मां, पिता, भाई और बहन समेत पूरे परिवार को खो चुके हैं तथा लाशों से लिपट रहे हैं। बचाव अभियान जारी रहने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Read more: Big Picture With RKM: क्या राहुल गांधी ने भी कर दी अनजाने में सरकार के बजट की तारीफ़? क्या हैं उनके तीन तंज के मायने?.. देखें उनके Tweet का बिग पिक्चर..

Southern Ethiopia landslide: इथियोपिया में जुलाई में शुरू होने वाले बारिश के मौसम में भूस्खलन होना आम है। बारिश का यह मौसम सितंबर मध्य तक जारी रहने की संभावना है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय के अनुसार दक्षिणी इथोपिया देश के उन क्षेत्रों में से है जो हाल के महीनों में विशेष रूप से भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इससे पहले मई 2016 में देश के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 50 लोग मारे गए थे।

 

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button