Uncategorized

चलित शौचालय का नहीं हो रहा उपयोग

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ तखतपुर- तखतपुर जनपद पंचायत अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शासन की ओर से प्रत्येक जनपद पंचायत को चलित शौचालय गाड़ी दिया गया। इसका उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक कार्यों के अवसर पर किए जाने हैं इसके लिए निर्धारित शुल्क भी है। कई महीने से इसका उपयोग नहीं होने से कबाड़ में तब्दील हो रहा है।

जनपद पंचायत तखतपुर में कृषि विभाग के कार्यालय के सामने विगत कई महीने से स्व चलित शौचालय गाड़ी खड़ी है। उपयोग नहीं होने से कबाड़ में तब्दील हो गया है। अभी तक इस ओर किसी का ध्यान ही नहीं जा रहा है। इस संबंध में जनपद पंचायत द्वारा किसी प्रकार का प्रचार प्रसार भी नहीं की गई है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी जानकारी हो सके। प्रचार प्रसार की कमी के कारण ही आज तक उक्त वाहन का उपयोग नहीं हो पाया है। इसके चलते आज भी लोग जहां सार्वजनिक कार्य होते हैं वहां बाहर शौच के लिए जाते हैं।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button