छत्तीसगढ़

*गोडाडीह समिति को कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देने 3 दिन की मोहलत

*गोडाडीह समिति को कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देने 3 दिन की मोहलत।*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट 19 जुलाई 2024
गोडाडीह सेवा सहकारी समिति को खरीफ वर्ष 2023- 24 के धान खरीदी के सम्पूर्ण उठाव के निराकरण के लिए कलेक्टर कार्यालय में आवेदन करने 3 दिन की मोहलत दी गई है। हाई कोर्ट के पूर्व में दिए निर्देश के बाद भी समिति ने इसके लिए समय सीमा में आवेदन नहीं दिया। अब तीन दिनों में आवेदन नहीं मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी।
डिप्टी कमिश्नर सहकारिता श्रीमती मंजू पांडे ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के धान खरीदी के संपूर्ण उठाव के निराकरण हेतु सेवा सहकारी समिति गोडाडीह द्वारा प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय में लगाया गया था। जिस पर उच्च न्यायालय ने निर्णय दिनांक के 21 दिन के भीतर कलेक्टर के समक्ष आवेदन करने के निर्देश 15 जून 24 को दिया था। लेकिन समिति ने हाईकोर्ट के निर्देशानुसार आज दिनांक तक कलेक्टर कार्यालय में आवेदन जमा नही किया है।
अतः समय सीमा निकल जाने के बाद भी 3 दिवस के भीतर समिति गोडाडीह को आवेदन प्रस्तुत करने का समय दिया जाता है।
अन्यथा निराकरण मानते हुए नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button