Kidney Transplants Racket : राजधानी में किडनी रैकेट का भंडाफोड़, पांच राज्यों में चल रहा था गोरखधंधा, पुलिस के हत्थे चढ़े 8 आरोपी
नयी दिल्ली: Kidney Transplants Racket Busted दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक अंतरराज्यीय किडनी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी जाली दस्तावेजों के आधार पर पांच राज्यों के कई अस्पतालों में प्रतिरोपण करवाते थे।’’
Kidney Transplants Racket Busted उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने एक सप्ताह के अभियान के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि उसने एक अंतरराज्यीय किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है और आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति पांच राज्यों के कई अस्पतालों में जाली दस्तावेजों के आधार पर प्रत्यारोपण कराते थे। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा टीम ने एक सप्ताह तक चले अभियान में उन्हें गिरफ्तार किया।