छत्तीसगढ़

मझगांव स्कूल में गरीब बच्चों को पेेन-कॉपी बांटे गए।*

*मझगांव स्कूल में गरीब बच्चों को पेेन-कॉपी बांटे गए।*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट 16 जुलाई 2024
कोटा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगांव में शिक्षकों के द्वारा विद्यालयों में अध्ययन कर रहे जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क पेन एवं कॉपी का वितरण किया गया। लाभान्वित छात्रों में कक्षा नवमीं से इंद्राणी भानु, कीर्ति, निधि खुसरो, करण दास, जीत कुमार, ओम मरकाम, कक्षा दसवी से निशा पात्रे, दुर्गेश यादव, तुषार कुमार, संस्कार पुरैना, कक्षा ग्यारहवीं से पूनम मरावी, नितेश यादव बीना कुमारी, आकांक्षा पात्रे, महिमा, कक्षा बारहवीं से मिलौतिन मरावी, मुस्कान नेताम, रितेश यादव आदि रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शैलेश कुमार पांडेय, तथा शिक्षकों से शोभाराम पालके, लीला राम खूंटे हेमंत अनंत, माधो कौशिक, रंजीत खूंटे, गीता पांडेय, अंजलि दुबे, पूनम सिंह रावत, सुशील ओट्टी उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button