छत्तीसगढ़

तिरंगे के अपमान पे कोंडागांव कांग्रेस ने फूंका डॉ रमन सिंह का पुतला

कोंडागाँव । जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने डॉ रमन सिंह द्वारा राशन दुकानों को तिरंगे रंग में रंगे जाने का विरोध किये जाने के विरोध में स्थानीय कांग्रेस भवन से रैली निकाल बस स्टैंड में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंग का पुतला फूंका। इस अवसर पे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश पोयाम ने कहा कि जिस प्रकार से डॉ रमन सिंग राशन दुकानों को तिरंगे रंग में रंगे जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है वो कतई मंजूर नही उनका ये कहना कि तिरंगा का राजनीतिकरण किया जा रहा है सीधे सीधे राष्ट्रध्वज का अपमान है और उनके इस बयान से ये साबित भी हो गया कि भाजपाइयों के मन मे तिरंगे का कोई सम्मान नही वे केवल दिखावे के लिए अब तक तिरंगा यात्रा निकालते रहे है और उनके इस बयान से ये भी साबित हो गया कि भाजपाईयो के दिल मे गोडसे को रखते है और केवल दिखावे के लिए मुह से गांधी जी का नाम जपते है। तिरंगे का विरोध मतलब देश और संविधान का विरोध है। तिरंगे का विरोध उन सभी वीर सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है जिन्होंने तिरंगे की खातिर अपनी जान दी। ऐसा तुच्छ बयान देकर डॉ रमन सिंग जी ने अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है जो उनकी मातृ संस्था का विचार है उन्हें देशवासियो से आपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

इस अवसर पे जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुखबति मरकाम, जिला जिला उपाध्यक्ष दलसाय मरकाम, महामंत्री गीतेश गांधी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तब्बसुम बानो, पार्षदगण सुरेश पाटले, उमेश साहू, तरुण गोलछा, आरती नेताम, ललिता नेताम, बंटी शर्मा, युवा कांग्रेस  जिलाध्यक्ष विशाल शर्मा, रितेश पटेल, झुमुक दीवान, युवा कांग्रेस नारायणपुर विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, अंकेश जैन, वरुण सेठिया, कमलेश दुबे,सौरभ आचार्य, अमन सागर, मंछा राम भारती, पप्पू गुप्ता, चंचला विश्वाश, योगेंद्र पोयाम, शिल्पा देवांगन, सुकुमार साहा, प्रवीण मिश्रा, रविन्द्र दीवान, विशाल मरकाम, विजय शर्मा, आशुतोष पांडे, सोनिया पोयाम, लखीराम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button