छत्तीसगढ़

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने धर्मनगरी में चलाया सफाई अभियान

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने धर्मनगरी में चलाया सफाई अभियान

देवेन्द्र गोरले सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- डोंगरगढ़ 21 नवंबर गुरुवार को उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुभाष दीक्षित ने धर्मनगरी डोंगरगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया। आज सुबह मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुभाष दीक्षित अपने अमले के साथ पुलिस थाने के आगे बने ओवरब्रिज के नीचे बहने वाले मुख्य नाले में फैली गंदगी और झाड़ियों को साफ करवाने पहुंचे।

 


ओवरब्रिज के पास वाले नाले में फैली गंदगी को मजदूरों के माध्यम से साफ कराया गया। इसी तरह नगर के अन्य हिस्सों में भी सफाईकर्मियों व जेसीबी मशीन को भेजकर नालों व वार्डो में व्याप्त गंदगियों को साफ कराया जा रहा

है। सीएमओ सुभाष दीक्षित ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ टाईम कीपर ए डी चोखाद्रे, विजय कोटांगले, विनोद करसे, पीआईओ अंकित सहित अन्य स्टॉफ मौजूद थे।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button