छत्तीसगढ़

मंडल सेक्रो के सौजन्य से पीवी कालोनी का नवीनीकरण तथा उपलब्ध कराई गई बच्चों के झूले

*मंडल सेक्रो के सौजन्य से पीवी कालोनी का नवीनीकरण तथा उपलब्ध कराई गई बच्चों के झूले |*
*वृक्षारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया।*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
मंडल सेक्रो बिलासपुर, रेलवे के कर्मचारियों तथा उनके परिवार के कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा समर्पण भावना से कार्य कर रही है | साथ ही बच्चों के लिए निः शुल्क शिक्षा के साथ स्वस्थ मनोरंजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है | मंडल सेक्रो पर्यवारण संरक्षण मे भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। पर्यावरण संरक्षण तथा वातावरण को और अधिक हरा-भरा रखने के सफल प्रयासों का प्रत्यक्ष उदाहरण बिलासपुर मंडल सेक्रो द्वारा संचालित सभी संस्थाओं में दिखाई भी देती है।
इसी कडी में मंडल सेक्रो द्वारा बच्चों के स्वच्छ मनोरंजन व पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुये रेलवे क्षेत्र के पीवी कालोनी के गार्डन का नवीनीकरण किया गया साथ ही बच्चों के लिए झूले उपलब्ध कराये गए | इसका विधिवत शुभारंभ 10 जुलाई 2024 को मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय के करकमलों से किया गया | इस अवसर पर मंडल सेक्रो की उपाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी राज, सचिव श्रीमती शिप्रा पटेल, श्रीमती विनीता जैन, श्रीमती संध्या रंगाराव, सेक्रो की अन्य सदस्याओं के साथ मंडल कार्मिक अधिकारी रुहीना तुफ़ैल खान उपस्थित थीं | इस दौरान मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय सहित सभी सदस्याओं द्वारा फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण जागरुकता का संदेश दिया गया |

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button