छत्तीसगढ़

दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अज्ञात लोगों ने जलाया

रायगढ़ सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- बुधवार शाम तमनार मेन रोड पर दो बाइक सवार आपस में टकरा गई थीं। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटनास्थल पर बाइक छोड़ परिजन इलाज कराने में जुट गए। अज्ञात लोगों ने बाइक में आग लगा दी। सुबह बाइक लेने पहुंचे परिजन को बाइक जली मिली। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

महलोई थाना तमनार निवासी उबराज चौहान ने बताया कि बुधवार को उसका पुत्र सारनाथ रिश्तेदार की बाइक लेकर तमनार गया था। जैसे ही वह मेनरोड पर मंदिर के निकट पहुंचा तभी सामने से आए बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। सुबह देखा तो बाइक पूरी तरह से जल कर खाक हो चुकी थी। टीआई तमनार ने बताया कि बाइक में आग लगाने वालों पर जुर्म दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button