छत्तीसगढ़

*आईटीआई कोनी में साईबर क्राईम जागरूकता पर कार्यशाला* छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में साईबर क्राईम जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों को साईबर क्राईम के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में साईबर प्रभारी सीएसपी सिद्धार्थ बघेल एवं कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन के द्वारा विद्यार्थियों को साईबर अपराध के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, प्रशिक्षण अधीक्षक दिलीप कुमार तिवारी, मधुसूदन पराये, छात्रावास अधीक्षिका सुश्री चांदनी बंजारे, प्रशिक्षण अधिकारी सत्यप्रकाश जांगड़े एवं संस्था के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button