छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु आवेदन 17 जुलाई तक

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन मंगाए गए है। विकासखण्ड तखतपुर अंतर्गत ग्राम टिकरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर 17 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते है। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते है। कार्यकर्ता हेतु कक्षा 12वी उत्तीर्ण एवं 18 से 44 वर्ष तक के आवेदक ही पात्र होंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के आवेदन फॉर्म एवं रिक्त पद की संपूर्ण जानकारी हेतु एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर में सवेरे 11 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक प्राप्त कर सकते है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button