छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज भीषण बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में आज बारिश की चेतावनी दी है। रायपुर समेत 4 संभागों के लिए मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। लिहाजा लोगों को सतर्क रहने के लिए भी गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक वहीं, सरगुजा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 1 जून से अब तक 41 फीसदी बारिश कम हुई है। जबकि 160.9 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक 95.4 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। हालांकि अगले कुछ दिनों में प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button