छत्तीसगढ़

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया 1 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, भाजपा सरकार का संकल्प, हर गाँव को सौन्दर्यपूर्ण बनाना l

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया 1 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, भाजपा सरकार का संकल्प, हर गाँव को सौन्दर्यपूर्ण बनाना l

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने विधानाभा बिल्हा के सिरगिट्टी क्षेत्र में लगभग 01 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस योजना के अंतर्गत सिरगिट्टी मुख्य मार्ग बन्नाकडीह चौक से रेलवे अंडर ब्रिज तक 03 किलोमीटर तक विद्युतीकरण पोल एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था स्थापित की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर रोशनी और सुरक्षा की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत से नगर पंचायत और अब बिलासपुर नगर निगम में शामिल होने के बाद सिरगिट्टी में जन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम, क्षेत्र में भव्य शादी भवन, तालाबों का सौंदर्यीकरण व जलभराव व्यवस्था तथा चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण जैसे कार्य भी किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बिल्हा के विकास के लिए हम निरंतर प्रयासरत है और इसी तरह पूरे क्षेत्र में चहमुखी विकास हो रहा है। साय सरकार का संकल्प है कि हर गाँव को सौन्दर्यपूर्ण बनाना, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नेतृत्त्व में साय सरकार छत्तीसगढ़ राज्य को 2047 तक एक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने का रोडमैप है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज दुबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक धरमलाल कौशिक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, एमआईसी सदस्य एवं वार्ड 11 पार्षद श्रीमती केशरी इंगोले, जोन अध्यक्ष एवं वार्ड 12 पार्षद विजय सिंह मरावी, श्रीमती गायत्री मनोज दुबे, जोन कमिश्नर भूपेन्द्र उपाध्याय, मंडल महामंत्री अजय कश्यप, राजू मानिकपुरी, दिनेश कौशिक, बाली श्रीवास, बाबा खान, द्रोण सोनकलिहारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button