छत्तीसगढ़

अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही शुरू

अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही शुरू

मुंगेली सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर जिले में धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसी तारतम्य में विगत दिनों जांच दलों द्वारा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय पथरिया में ओम ट्रेडर्स द्वारा खरीदी कर अवैध रूप से भंडारित 77 क्विंटल से अधिक धान जब्ती कर मण्डी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी श्री विमल दुबे, सहायक खाद्य अधिकारी श्री एसके मिश्रा सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर डाॅ. भुरे ने जांच दलों को धान के अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button