छत्तीसगढ़

स्थानीय ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी एक लाख की राशि कलेक्टर ने की आम जनता से सहयोग की अपील

स्थानीय ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी एक लाख की राशि
कलेक्टर ने की आम जनता से सहयोग की अपील
नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़–क़ोरोना वायरस की रोकथाम व नियंत्रण के लिए स्थानीय ठेकेदार सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल और श्री पिंटू जायसवाल ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख रूपये का चेक कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा को आज उनके कक्ष में सौंपा।  कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने जिले के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियांे, अधिकारी- कर्मचारियों और आम जनता से भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग करने की अपील की।  कलेक्टर श्री एल्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए भारतीय स्टेट बैंक के खाता नंबर 30198873179 आईएफएससी कोड एसबीआईएन 0004286 में सीधे राशि जमा की जा सकती है। कलेक्टर ने कहा कि आपके सहयोग राशि से दैनिक वेतन भोगी मजदूरों और जरूरतमंदों की और बेहतर मदद कर सकती है।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button