छत्तीसगढ़

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध तोरवा पुलिस की कार्यवाही।

♦ थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध तोरवा पुलिस की कार्यवाही।

♦ * चाकू दिखाकर आमजनों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार *

♦ आरोपी के कब्जे से स्टील का चाकू किया गया जप्त।

♦ आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय किया गया पेश।

नाम आरोपी:-

  1. जीतेश उर्फ छोटू पासी पिता राजू पासी उम्र 30 साल लालखदान ओवर ब्रिज के नीचे तोरवा थाना तोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़

विवरण:-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा जिले में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। कि दिनांक 14.06.2025 को थाना तोरवा को सूचना प्राप्त हुई लालखदान ओवर ब्रिज के पास तोरवा में एक व्यक्ति अवैध रूप से चाकू चाकू दिखाकर आमजनों को डरा धमका रहा है कि सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा (भापुसे )को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम द्वारा घेराबंदी कर लालखदान ओवर ब्रिज के पास तोरवा से आरोपी जीतेश जोशी उर्फ छोटू को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से स्टील का चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button