छत्तीसगढ़

प्री. इंजीनियरिंग एवं प्री मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के कोचिंग करने के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 19 जून 2024। आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में प्री. इंजीनियरिंग एवं प्री मेडिकल प्रवेश के लिए अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण, 100 अभ्यर्थी (64 अनुसूचित जनजाति, 36 अनुसूचित जाति), जो ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 01 जुलाई 2024 को शाम 04 बजे तक जिला आदिवासी विकास विभाग कार्यालय कबीरधाम में आवेदन जमा कर सकते है। आवेदन पत्र संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट ूूण्जतपइंसण्बहण्हवअण्पद एवं जिले की वेबसाइट पर देख सकते हैं। साथ ही कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कलेक्टोरेट परिसर में संपर्क कर सकते है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button