छत्तीसगढ़

भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जायेगा ।शालीमार-उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द होने की तिथि संशोधन किया गया है ।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर ब्यूरो रिपोर्ट
अधोसंरचना विकास हेतु भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण रेललाइन का कार्य किया जा रहा है । इस दूसरी रेललाइन को मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशनों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा । इस कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग कार्य किया जाएगा । यहा कार्य दिनांक 16 जून से 10 जुलाई, 2024 तक (विभिन्न तिथियो में) किया जायेगा । शालीमार-उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द होने की तिथि संशोधन किया गया है ।

इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

रद्द होने वाली गाडियां:-

  1. दिनांक 29 जून, 2024 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  2. दिनांक 30 जून, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button