छत्तीसगढ़

पति और ससुर ने मिलकर महिला को पीटा, नशे की लत पूरा करने बेचना चाहते थे घर का सामान

 

 

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ अंबिकापुर- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में शराब के लिए महिला को बुरी तरह पीटा गया। इस क्षेत्र के हरझरिया गांव में यह घटना हुई। शराब के नशे के लिए घर का सामान बेचने से मना करने पर पति व ससुर ने इस महिला को मारा। जबरन उसके मुह में जहर पीला दिया। वारदात के बाद दोनों घर से फरार हो गए। किसी तरह से महिला घर से निकलकर पड़ोसी के पास पहुंची । उन्होंने महिला को अस्पताल भिजवाया।

अब पति और ससुर को ढूंढ रही पुलिस

  1. अस्पताल से इलाज के बाद जब वह महिला लौटी तो फिर आरोपी पति गेद्दा बेक व ससुर कंदरू बेक ने उसे पीटा। अब महिला जिला बेक की शिकायतक पर सीतापुर पुलिस ने आरोपी पति व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि कुंदरू बेक व गेद्दा बेक को शराब पीने की लत है। दोनों एक साथ बैठकर शराब पीते हैं फिर विवाद करते हैं। मना करने पर जिला बेक के साथ आए दिन मारपीट करते थे।
  2. शराब के नशे के लिए वे राशन सहित घर का कोई भी सामान बेच देते थे। इसी से जिला बेक उन्हें शराब पीने से मना करती थी। करीब एक महीने पहले भी उन्होंने इसी तरह किया तो जिला बेक ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे जहर पिला दिया। फरार आरोपियों को पुलिस जल्द ही पकड़ने की बात कह रही है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button