छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी जिला कोंडागांव ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ दिया धरना

Rajeev Gupta

कोंडागाँव । स्थानीय जय स्तंभ चौक में कोंडागांव जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की पूर्व मंत्री लता उसेंडी जिला अध्यक्ष मनोज जैन के नेतृत्व में प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। यह किसानों की हक की लड़ाई के लिए किया गया क्योंकि वर्तमान की प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा किसानों का धान खरीदी की समय सीमा बढ़ा दी गई है एवं किसानों को धान का 2500 रुपए मूल्य दिलाने व कर्जा माफ कराने के लिए या धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कांग्रेस सरकार पर एवं कोंडागांव के विधायक व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पर हमला बोलते हुए कहा की वह शपथ कहां गई जो उन्होंने व उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्थानीय स्टेडियम में आम जनता के समक्ष ली थी कि वह किसानों को 2500 में धान खरीदेंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी ने स्टेडियम में कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 10 दिन के अंदर किसानों का पूरा कर्जा माफ कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक किसानों का पूरा कर्जा माफ नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से यह प्रदेश की सरकार केवल और केवल जनता को गुमराह कर रही है एवं लूट रही है वर्तमान में स्कूलों में बच्चों को जो अंडा दिया जा रहा है उसका पैसा भी गुरुजी स्वयं दे रहे हैं उसका भी पैसा सरकार नहीं दे पा रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल लगातार कर्जा लेते जा रहे हैं और विकास के नाम पर छत्तीसगढ़ में कुछ नही हो रहा है यह कितना कर्जा लेंगे इस कर्जे का भार आम जनता पर पड़ेगा उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ को देश के पिछड़े हुए राज्यों की ओर अग्रसर कर रही है जिस तरह अविभाजित मध्यप्रदेश के समय छत्तीसगढ़ पिछड़ा हुआ था, फिर से यह सरकार उस ओर आगे कदम बढ़ा रही है।

जिस प्रदेश को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई जी ने बनाया था एवं जिस प्रदेश को पिछले 15 सालों में प्रदेश के पूर्व मुखिया डॉ रमन सिंह ने संभाला था एवं प्रदेश के चारों तरफ चाहुमुखी विकास कराया था अब प्रदेश में विकास रुक गया है उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि अगर किसानों का कर्जा माफ नही हुआ, धान को 2500 रुपए में नही खरीदा गया एवं जनता को गुमराह किया गया तो भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी और वह भी लगातार आपको सचेत करती रहेगी एवं धरना प्रदर्शन करती रहेगी।

वही जिलाध्यक्ष मनोज जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार को धान की खरीदी आज से ही प्रारंभ करनी चाहिए क्योंकि हमारी सरकार में धान खरीदी 1 नवंबर से की जाती थी लेकिन इस सरकार ने 1 नवंबर से नही खरीदी और खरीद को बढ़ा कर 15 नंबर कर दी थी उसके बाद 1 दिसंबर की तारीख की यह सरकार कितनी तारीख देंगी यह केवल प्रदेश के किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष तरसेम सिंह गिल ने कहा कि आज जनता कांग्रेस की सरकार से हताश है उनका हक यह सरकार छीन रही है वही किसान पूरन पटेल ने कहां की उनका भारतीय स्टेट बैंक में ₹50000 का कर्जा था जो अभी तक माफ नहीं हुआ है इसका नोटिस क्षेत्र के विधायक व प्रदेश के कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम के घर जा कर देंगे की आपने जो वादा किया था उसे पूरा करें और किसानों का कर्जा जल्द से जल्द माफ कराएं। धरना प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर, गोपाल दीक्षित, दीपेश अरोरा एवं अन्य कार्यकर्ताओ ने भी संबोधित किया।

इस धरना में जितेन्द्र सुराणा दिलावर कपाड़िया जसकेतू उसेंडी प्रेम सिंह नाग बाल सिंह बघेल लखमू मौर्य मीनू राम कोराम मंगतू,पनकु नेताम, निखिल विश्वास वर्षा यादव इना श्रीवास्तव विनय राज संतोष मरकाम संतोष नाग संजू गहलोत दयाराम पटेल बंटी नाग रामकुमार कश्यप मर्दापाल, लक्ष्मी धुर्व,पुरन पटेल, दिलीप दिवान, खुडीराम, कमलू राठौर, सुनील कोर्राम, ज्ञानू देवांगन, ऋषभ देवांगन एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button