Uncategorized
INDIA Live News & Updates 5th June 2024: कमजोर हुई भाजपा.. NDA गठबंधन को मिली 292 सीट.. UP और महाराष्ट्र में भगवा पार्टी को तगड़ा झटका

नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजों से लगभग तस्वीर साफ हो चुकी हैं। इन नतीजों में सबसे बड़ा नुकसान भाजपा को झेलना पड़ा हैं। पिछली बार अकेले ही 300 से ज्यादा सीटें हासिल करने वाली भाजपा इस बार गठबंधन दलों के साथ भी 300 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। वही विपक्षी गठबंधन दल इंडिया ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से करीब 340 सीटें हासिल की हैं। इन नतीजों से इंडिया अलायंस दल के नेताओं में उत्साह हैं तो वही भाजपा में सन्नाटा पसरा हुआ है।
INDIA Live News & Updates 5th June 2024
मौजूदा नतीजे में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को 292 सीटें जबकि इंडिया ब्लॉक को 233 सीटों पर कामयाबी हासिल हुई हैं।