छत्तीसगढ़

कोंडागाँव में भाजपा अनर्गल बयानबाजी कर बचा रही अपना वजूद

RajeevGupta

कोंडागाँव । जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कोंडागांव में अपना जनाधार खो चुकी भाजपा जनता को दिग्भ्रमित कर अपना वजूद बचाने का प्रयास कर रही है, और नगर पालिका अधिकारी पर अनर्गल आरोप लगा रही है। दीपावली मिलन समारोह परिषद का आयोजन था जिसमे कोंडागांव कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित हुए थे, सभी पार्षदों एल्डरमेनो और पालिका अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया था, विगत 15 सालो में भाजपा ने अपने शासन में ऐसा कोई आयोजन नही किया और आज इस आयोजन की सफलता को देख उन्हें तकलीफ हो रही है। जबकि इस आयेजन की आम नागरिकों ने भी भूरी भूरी प्रसंसा की, रही राशन कार्ड वितरण की बात तो पार्षद भी नगरीय निकाय में सरकार के एक जनप्रतिनिधि होते है और इनके द्वारा राशन कार्ड वितरण किया जा सकता है। 15 सालो की सरकार में इन्होंने कई बार राशन कार्ड का वितरण किया लाखो फ़र्ज़ी राशन कार्ड भी बटवाये,अरबों रुपये का नागरिक आपूर्ति घोटाला इसका जीता जागता उदाहरण है।

आज जब कांग्रेस एपीएल  राशन कार्ड और गरीबी रेखा कार्डो में सदस्य के हिसाब से चावल दे रही है तो इनके पेट मे दर्द क्यो हो रहा है। 15 साल कमीशनखोरी करने वाली सरकार, भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओँ को देखकर घबरा रही है। 15 साल इनके भरस्टाचार, आतंक, कमीशनखोरी, किसानों, कर्मचारियों के शोषण ने इनको 14 सीट पर समेट दिया।

नगरपालिका अध्यक्ष तरसेम सिंग गिल की बात तो कौन नही जानता इनकी करतुते, पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पे नगर की जनता ने इन्हें भारी बहुमत से जिताया था पर वो नाती मोह के कारण धृतराष्ट्र बने और नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में अपने नाती को उपाध्यक्ष बनाने में असफल होने के बाद अपना और कुछ कांग्रेस पार्षदों का वोट जिन्हें वे बलात अपने कब्जे में कर रखे थे। उनका वोट भाजपा को दिलाकर कांग्रेस पार्टी के साथ धोखा किया। यहां तक कि पिछले पार्षद चुनाव में उन्होंने एक महिला कांग्रेसी पार्षद को 15 दिन बलात अपने घर मे  रखा था। जिसमे पूर्व मंत्री लता उसेंडी के दबाव में उस महिला के परिवार को थाने में रिपोर्ट तक दर्ज नही करने दिया गया। तरसेम सिंग गिल ने पिछले 5 साल में शहर में  कोई  विकास कार्य भी नही करवाया, सिर्फ भजपा के संपर्क में रहकर कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुचाया, पिछले 5 वर्ष में जो भी काम नगर पालिका क्षेत्र में हुआ वो विधायक मोहन मरकाम, नपा उपाध्यक्ष, मनीष श्रीवास्तव, और जिलाध्यक्ष, रविघोष, शांतिलाल, सुराना के प्रयासों से हुआ है।

2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पूरे शहर में विकास की बयार लायी गयी, विधायक मोहन मरकाम व नपा उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के प्रयासों से पूरे शहर में डामरीकरण, नाली और हर वार्डो में सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य हुआ और करोड़ो के कार्य स्वीकृत हुए ये सब देख भाजपाई अनर्गल बयानबाज़ी कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे है। विगत 15 साल अपने कार्य काल  में तत्कालीन भाजपा ने पालिका क्षेत्रों  में नजूल भूमि में निवासरत लोगो को आवासीय पट्टा देने का कोई प्रयास नही किया, बल्की उनके मकानों को तोड़वाया गया।

आज जब कांग्रेस सरकार पट्टा दे रही है तो उन्हें तकलीफ हो रही है पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस के पार्षदों ने अपने स्तर पर जो भी जनता के हित मे निर्माण कार्य करवाये है चाहे वो पार्षद निधि हो या अन्य मद से हो अध्यक्ष तरसेम सिंह गिल ने लता उसेंडी और भाजपा के लोगों के साथ मिलकर उन कार्यों का जबरन भूमि पूजन करना चाहा और उस वार्ड के पार्षदों को खबर नही होने दिया उन्हें दरकिनार कर दिया गया। जब कांग्रेस की सरकार जनता को राशन कार्ड उपलब्ध करवाकर जनता को सुविधा दे रही है पार्षद अपने वार्ड में राशन कार्ड का वितरण कर रहे है तो भाजपाइयो को क्यों परेशानी हो रही हैं। अब जब कांग्रेस सरकार नजूल भूमि में काबिज लोगो को आवासीय पट्टा दे रहे है, उसे भी जनप्रतिनिधि होने के नाते पार्षद ही बाटेंगे न कि भाजपाई हर वर्ष अध्यक्ष को अध्यक्ष निधि के तहत 25 लाख रुपये मिलते है पांच वर्षों 1 करोड़ 25 लाख होते है।

अब अध्यक्ष तरसेम सिंह बताए कि  नगर में अपनी निधि जनहित के कितने और क्या कार्य करवाये। दूसरी बात विधानसभा चुनाव 2018 के पहले पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने टेंट लगाकर नगर की जनता से पट्टे के नाम पर जो फार्म भरवाए थे उनका क्या हुआ, क्यों नगर की जनता को गुमराह कर उनका समय और पैसा बर्बाद किया गया। भाजपाई बताये की जब pra द्वारा शहर के अंदर सड़क का निर्माण किया जा रहा था और जनता pra की मनमानी की वजह से हलाकान थी परेशान थी तब उन्होंने जनता की परेशानी को दूर करने के क्या प्रयास किया बल्कि उस समय जब भी कांग्रेस कोंडागांव शहर की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन कर रही थी तब भाजपाई अपने घर में भुट्टे भजिये खाने में व्यस्त थे और कहते नही थकते थे कि कांग्रेस ने बन्द करवाकर अच्छा किया आज घर मे भुट्टा भजिया खाने का मौका मिला दरअसल पिछले 15 सालों में शहर का विकास ना कर पाने वाली भाजपा कांग्रेस के 9 महीने के छोटे अंतराल में शहर के अंदर हो रहे विकास कार्यो को पचा नही पा रही है और अनर्गल बयान बाजी कर अपनी कुंठा निकाल रही है लेकिन कोंडागांव की जनता समझदार है और जान चुकी है कि शहर का विकास कौन कर सकता है और आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का विधानसभा की तर्ज पे सूपड़ा साफ कर विकास विरोधी भाजपा को जवाब भी दे देगी ।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button