छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने याद किया आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा चाचा नेहरू को

RajeevGupta

कोंडागाँव । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा जवाहरलाल नेहरू जी की 130 वी जयंती पे उन्हें नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की सर्वप्रथम उनके छाया चित्र पे माल्यार्पण कर दिप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पे कांग्रेसजनों ने उनके योगदानों को याद करते उनके द्वारा देश की प्रगति के लिए किए कार्यो को सबके सामने रखा आजादी के बाद जब देश मे किसी भी प्रकार का कोई संसाधन नही था ऐसे समय मे नेहरू जी ने भाखड़ा नागल बांध, चिकित्सा के क्षेत्र में एम्स जैसे संस्थान, उद्योग के क्षेत्र में भिलाई स्पात संयंत्र जैसे संस्थान, इसरो की स्थापना जैसे अनेको उदाहरण है जो उनकी देश को सर्वोच्च शिखर पे ले जाने की दूरदर्शिता को दर्शाती है।

इस अवसर पे नगरपालिका उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि शिशिर श्रीवास्तव, ब्लाक अध्यक्ष बुधराम नेताम, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र देवांगन, नरेंद्र राठौर, जिला महामंत्री गीतेश गांधी,पार्षदगण उमेश साहू,राजेन्द्र देवांगन, रविन्द्र सेठिया, जितेंद्र दुबे, श्याम सिंग, रीतेश पटेल, हेमा देवांगन, डॉ शिल्पा देवांगन, दीपक दहिया, रितेश गोयल, चंचला विश्वास, शंकर मलिक, बुधराम मरकाम, धनसु नेताम सहित कार्यकता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button