Delhi New Chief Minister Name: कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री?.. थोड़ी देर में होगा ऐलान, इन नामों में से किसी एक पर होगा फैसला!

Delhi New Chief Minister Name: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला आज कुछ ही देर में हो जाएगा। दिल्ली में जीते हुए विधायकों की बैठक हुरु हो चुकी है। आलाकमान की तरफ से भेजे गए पर्यवेक्षक विधायकों से चर्चा कर रहे है।
इनमें से कोई एक नाम
बता दें कि, रेस में प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, रेखा गुप्ता, अजय महावर, सतीश उपाध्याय, मनजिंदर सिंह सिरसा समेत लगभग एक दर्जन नाम शामिल हैं। इसी तरह मोहन बिष्ठ स्पीकर बनाए जा सकते हैं। वे लम्बे वक़्त से विधायक है और इस बार भी उन्होंने जीत दर्ज की है।
मिली बम्पर जीत
Delhi New Chief Minister Name: बता दें कि, विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटों अपर कब्ज़ा जमाया है। वही 10 सालों तक सत्ता में रही अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को महज 22 सीटें ही हासिल हुई। कांग्रेस को इस चुनाव में फिर से करारा झटका लगा और उन्हें एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।
#WATCH | दिल्ली भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे। pic.twitter.com/eJhqFOSp3W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2025