देश दुनिया

बागपत में लाखों लोगों ने मनाया शाह सतनाम सिंह जी महाराज का जन्मदिन Lakhs of people celebrated the birthday of Shah Satnam Singh Ji Maharaj in Baghpat

बागपत में लाखों लोगों ने मनाया शाह सतनाम सिंह जी महाराज का जन्मदिन

– बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में देशभर से पहुॅंचे तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने देश की उन्नति और देशवासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

– डेरा सच्चा सौदा को मानव सेवा कार्यो के लिए देश और विश्व की अनेकों प्रमुख संस्थाओं द्वारा अनेकों बार किया जा चुका है पुरस्कृत और सम्मानित

बागपत। उत्तर प्रदेश।

 

बागपत के बरनावा में शाह सतनाम सिंह जी महाराज का 103 वां जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में आयोजित एक भव्य और शानदार कार्यक्रम में देशभर से तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इस अवसर पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने देश की उन्नति, देशवासियों की खुशहाली और विश्व-शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंड़ारे में विभिन्न जाति-धर्मो के लोगों ने ऊॅंच-नीच जैसे भेदभावों के बिना सप्रेम सामुहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। डेरे के लाखों अनुयायियों ने एक स्वर में देश को आस्वस्त किया कि वह हर मुश्किल घड़ी में देश के हर नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। डेरे के सेवादार और मीड़िया प्रभारी रकम सिंह जी ने बताया कि डेरे के द्वारा संचालित अनेकों प्रकार के सेवाकार्यों ने देश और सम्पूर्ण विश्व में अपनी अहम भूमिका अदा की है, जिसके लिए देश और विश्व स्तर की अनेकों प्रमुख संस्थाओं द्वारा डेरे को सम्मानित और पुरस्कृत किया जा चुका है। बताया कि डेरा बिना किसी भेदभाव के लोगों की दिल से सहायता करता है। इंसानियत का धर्म निभाना ही डेरे का प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, निर्धन व जरूरतमंदों परिवारों को मकान, रोजगार चलाने के लिए महिलाओं को सिलाई मशीन, गरीब परिवारों को राशन, ठंड़ से बचाने के लिए कंबल आदि का वितरण किया गया। बिना दान दहेज के शादी करवाने के साथ-साथ उन परिवारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जरूरतमंदों को गुर्दे दान दिये। साध-संगत ने एक-दूसरे को परम पूजनीय शाह सतनाम सिंह जी महाराज के जन्मदिवस की बधाई दी और डेरा सच्चा सौदा आश्रम द्वारा विश्वभर में चलाए जा रहे मानवता की भलाई के कार्यो की प्रशंसा की। सभी ने जन्मदिवस को सफल बनाने के लिए आश्रम में विभिन्न सेवाओं में लगें सेवादार भाईयों और बहनों का शुक्रिया अदा किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button