छत्तीसगढ़

अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु हावड़ा-पुणे-हावड़ा एवं हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा ।

chhattisagadh/बिलासपुर bhupendra sahu riport
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 12262/12261 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस एवं 12222/12221 हावड़ा-पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |
विवरण इस प्रकार है –
⏩ यह सुविधा गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी में हावड़ा से 31 मई व 03 जून 2024 को तथा गाड़ी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा में सीएसएमटी से 02 व 04 जून 2024 को उपलब्ध रहेगी |
⏩ यह सुविधा गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे में हावड़ा से 30 मई व 01 जून 2024 को तथा गाड़ी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा में पुणे से 01 व 03 जून 2024 को उपलब्ध रहेगी |

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button