दैनिक राशिफल

30 मई क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशिफल
(Aries Daily Horoscope)

आज का दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। साझेदारी में कारोबार करने से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी अथवा लव पार्टनर के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का वक्त मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन आज दूर होगी। लंबे समय से रुका हुआ आपका काम आज पूरा हो सकता है। आज नए मिंत्र बनेंगे।

आज का वृष राशिफल
(Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। नए मकान और दुकान की खरीदारी कर सकते है। माताजी की सेहत के प्रति सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष के लोगों से कोई धन से जुड़ी समस्या हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है।

आज का मिथुन राशिफल
(Gemini Daily Horoscope)

आज जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचें। उधार लिया हुआ धन चुकाने का प्रयास करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस रखने का लाभ आज मिलेगा। मित्रों के साथ आज आनंद का समय निकाल सकते है।

आज का कर्क राशिफल
(Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सोच विचारकर धन निवेश करें, अन्यथा फंस सकता है। माताजी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात चुभ सकती है। अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में लगाने का मन बनेगा।

आज का सिंह राशिफल
(Leo Daily Horoscope)

आज का दिन साझेदारी में काम करने के लिए अच्छा रहेगा। किसी से कोई वादा या वचन किया था, तो उसे आज पूरा करना होगा। आपका कोई काम आपके किसी परिजन की मदद से पूरा होना संभव है। लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं।

आज का कन्या राशिफल
(Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से शुभ सूचना मिल सकती है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर परिजन से बातचीत कर सकते हैं। चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आज घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने की संभावना बन रही है।

आज का तुला राशिफल
(Libra Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक बिजनेस के लिए जीवनसाथी की सलाह से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, तो उसमें दिल और दिमाग दोनों की सुने, तो बेहतर रिजल्ट मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है, जो आपको खुशी देगा।

आज का वृश्चिक राशिफल
(Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। पुराने शारीरिक कष्ट आज अधिक तकलीफ दे सकते है। परिवार में लड़ाई झगड़े के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। माता पिता को किसी तीर्थ स्थान ले जा सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

आज का धनु राशिफल
(Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। घर की जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी पर धन व्यय करेंगे। किसी से लिया हुआ कर्ज उतारने की कोशिश करेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें।

आज का मकर राशिफल
(Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतें। किसी से धन उधार ना ले, समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन संबन्धित मामलों मे विवाद हो सकता है। व्यापार को अत्यधिक ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। जीवसनाथी के साथ किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है।

आज का कुंभ राशिफल
(Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पड़ोस में कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आपको उसे सुलझाने का पूरा प्रयास करना होगा।

आज का मीन राशिफल
(Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। धन निवेश की योजना पूरी हो सकती है, भाग्य का साथ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button