आसनी चक्रवात से आज झारखंड, बिहार में भारी बारिश, इन इलाकों में आंधी-तूफान ALERT Heavy rain in Jharkhand, Bihar today due to Asani cyclone, thunderstorm in these areas ALERT

राजधानी रांची सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में समय से पूर्व यानी इस माह के अंत तक या जून के प्रथम सप्ताह में मानसून दस्तक दे सकता है। पिछली बार भी मानसून समय पर आया था, जबकि पिछले तीन वर्षों से राज्य के कई जिलों में सूखा का दौर रहा। इस बार अंडमान में केरल से 12-13 दिन पहले ही मानसून पहुंच सकता है। यह आमतौर पर 9-10 दिन पहले पहुंचता था। मौसम विभाग के अनुसार केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख 1 जून है।
ऐसे में माना जा रहा है कि अंडमान में मानसून 18 मई तक पहुंच जाएगा। देश में केरल से ही मानसून की दस्तक मानी जाती है। मौसम विभाग ने अंडमान में जल्दी मानसून पहुंचने के आसार बताए हैं। मंथली लांगरेंज फोरकास्ट में मौसम विभाग का मानना है कि 20 मई के बाद केरल में बारिश होगी। जिसे मौसम वैज्ञानिक मानसून के आने का संकेत मान रहे हैं। केरल में मानसून के दस्तक देते ही पूरे मध्य भारत में प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो जाएगी।दूसरी ओर चक्रवाती तूफान आसनी के ओडिशा तट पर पहुंचने के बाद इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी आना शुरू हो जाएगी। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ 12 मई तक सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से भी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करने के बाद इसका असर दिखना शुरू हो गया है। जिसका असर झारखंड में भी दिखेगा और कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां भी समय से पूर्व मानसून प्रवेश कर जाएगा।
झारखंड में दिखेगा आसनी तूफान का असर
चक्रवाती तूफान आसनी का असर झारखंड के कई जिलों में भी देखने को मिलेगा। 11, 12 और 13 मई को बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां के साथ ही देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा के अलावा रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और गुमला के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान का झारखंड में आंशिक असर ही देखने को मिलेगा और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक 1.5 मिमी बारिश साहेबगंज में हुई। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रांची का दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर 11, 12 व 13 मई को राज्य के दक्षिण, मध्य व उत्तर पूर्वी हिस्सों में गर्जन व वज्रपात काे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश के बाद गिरा तापमान
रांची का तापमान अधिकतम 36.2 डिग्री जबकि न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का अधिकतम 35.3 डिग्री जबकि न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का अधिकतम 41 डिग्री जबकि न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस बोकारो का अधिकतम 36.1 डिग्री जबकि न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का अधिकतम 37.4 डिग्री जबकि न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस देवघर का अधिकतम 37.1 डिग्री जबकि न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का अधिकतम 36.7 डिग्री जबकि न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस साहेबगंज का अधिकतम 36.1 डिग्री जबकि न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह का अधिकतम 35.7 डिग्री जबकि न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात
चक्रवात असानी के समुद्र में ही कमजोर हो जाने के बावजूद समुद्र पूरी तरह से अशांत हो गया है। आसमान बादलों से ढंका है। राजधानी भुवनेश्वर समेत तटीय जिलों में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया है। पर्यटकों को समुद्र में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान समय में चक्रवात पुरी से 588 किमी. दूरी पर है। वर्तमान समय में पांच किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
इस बीच एहतियात के तौर पर एनडीआरएफ की 50 टीमें तैनात कर दी गई हैं। इनमें से 12 बंगाल, नौ आंध्र प्रदेश और एक टीम की तैनाती ओडिशा के बालेश्वर स्थित तटीय इलाके में की गई है, जबकि शेष 28 टीमों को अलर्ट मोड में रखा गया है। बताते चलें कि एक टीम में आपदा से मुकाबले को आवश्यक संसाधनों से लैस 47 बचावकर्मी शामिल हैं।