Uncategorized

Lok Sabha Election 2024 : ‘मुझे इस बात पर गर्व है’, राहुल गांधी द्वारा आप को वोट देने के बाद बोली प्रियंका

नई दिल्ली: Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए आज छठे चरण का मतदान हो रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रियंका ने अटल आदर्श विद्यालय, लोधी एस्टेट मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। मतदान करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि INDIA गठबंधन ही जीतेगा। महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं.हम अपने गिले-शिकवे अलग रखकर संविधान के लिए और लोकतंत्र के लिए वोट दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 Voting Live: CM नवीन पटनायक ने डाला वोट, कहा-‘हम जनता की सेवा के लिए राज्य में एक मजबूत सरकार बनाएंगे’ 

गांधी परिवार ने किया मतदान

Lok Sabha Election 2024 :  कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय एक सेल्फी ली। लोकसभा चुनाव के लिए गौतम गंभीर ने दिल्ली में वोट डाला, लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में मतदान किया।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 Voting Live: पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने किया मतदान, कहा-‘मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र में हैं’ 

संविधान और लोकतंत्र के लिए किया जा रहा मतदान

Lok Sabha Election 2024 :  राहुल गांधी द्वारा आप को वोट देने और अरविंद केजरीवाल द्वारा कांग्रेस को वोट देने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हम अपनी शिकायतों को एक तरफ रख रहे हैं और अपने संविधान और लोकतंत्र के लिए वोट डाल रहे हैं। ‘मुझे इस बात पर गर्व है।’

#WATCH | “We are keeping aside our grievances and casting votes for our Constitution and democracy…’Mujhe iss baat par garv hai’…” says Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra when asked about Rahul Gandhi voting for AAP and Arvind Kejriwal voting for Congress in the… pic.twitter.com/TyUulu4gCX

— ANI (@ANI) May 25, 2024

58 सीटों पर हो रहा मतदान

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव-2024 के छठे चरण का मतदान जारी है। 8 राज्यों की कुल 58 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। छठे चरण की 58 लोकसभा सीटों पर 889 प्रत्याशी मैदान में है। छठे चरण में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button