छत्तीसगढ़

सकर्रा में लोक सुनवाई 19 जून को।

छत्तीसगढ। बिलासपुर
विधानसभा तखतपुर ब्लॉक के ग्राम बेलमुण्डी एवं सकर्रा में स्थापित मेसर्स महावीर कोल वॉशरीज प्राईवेट लिमिटेड को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 19 जून 2024 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई उक्त तिथि को ग्राम सकर्रा के शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल मैदान में सवेरे 11 बजे से शुरू होगी। कम्पनी ने अपनी वर्तमान उद्योग की विभिन्न ईकाईयों के विस्तार के लिए पर्यावरण संरक्षण मण्डल, रायपुर में आवेदन किया है। स्वीकृति के पूर्व आम जनता का अभिमत जानने के लिए उक्त तिथि को ग्राम सकर्रा में जिला प्रशासन द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button