Uncategorized

युवक की इलाज के दौरान आंबेडकर अस्पताल में सोमवार को मौत हो गई

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- आजाद चौक थाना क्षेत्र के जीई रोड पर राजकुमार कॉलेज के पास तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान आंबेडकर अस्पताल में सोमवार को मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक चालक के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है। उसके खिलाफ घायल व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस के मुताबिक डीकेएस अस्पताल के पीछे रहने वाले कमलेश साहू (21) ने शिकायत दर्ज कराई थी 27 दिसंबर को उसे राजा तालाब निवासी सोहेल कुरैशी ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मारी। राजकुमार कॉलेज के पास हुए इस हादस में कमलेश घायल हो गया था। वहीं इस दुर्घटना में सोहेल और उसके साथ बैठा इजराइल अली पिता इकबाल अली (15) भी घायल हो गया। उपचार के दौरान सोमवार को सोहेल की मौत हो गई। पुलिस ने कमलेश की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सोहेल पर धाराउसके खिलाफ घायल व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 304 ए के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button