शादी के बाद दुल्हन ने सुहागरात मनाने से किया इनकार, फिर कुछ दिन कर दिया खेला, मामला जानकर पुलिस के भी उड़े होश

आगरा: bride absconds after marriage इस समय देश में शादियों के सीजन चल रहे हैं और इस शादी के सीजन में कई तरह के घटनाएं सामने आते रहते हैं। कई बार दुल्हन शादी से इनकार कर देती है तो कभी दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात वापस ले जाना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से आगरा से सामने आया है। जहां शादी के चंद दिनों बाद दुल्हन फरार हो गई। बताया जा रहा है कि दुल्हन दो युवकों के साथ स्कूटी पर बैठक अपना ससुराल छोड़कर चले गई।
bride absconds after marriage दरअसल, शमसाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की शादी 18 अप्रैल को एत्माद्दौला क्षेत्र आगरा रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के बाद पत्नी अपने पति के साथ रहती थी। शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन अपने ससुराल में अजीब हरकत करने लगी। हर रोज व्यवहार में बदलाव आने लगा। पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने शादी के बाद सुहागरात भी नहीं मनाई और अजीब हरकत करने लगी।
शादी के कुछ दिन बाद ससुराल में दो लोग स्कूटी से घर पर आए। पत्नी से पूछा तो बताया कि दोनों युवक रिश्तेदार हैं। कुछ दी देर बाद शौच करने के बहाने घर से पत्नी निकल गई। जिसके बाद वो वापस नहीं लौटी। पति के काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिली तो पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी विरेश पाल गिरि ने बताया पति ने शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।