Uncategorized

मंगल के गोचर से होगा रुचक राजयोग का निर्माण, पलक झपकते ही बदलेगी इन राशिवालों की किस्मत

नई दिल्ली : Ruchak Rajyog 2024 : ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रहों के सेनापति 1 जून को मंगल अपनी स्वराशि मेष में गोचर करने वाले हैं। दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर मंगल मेष राशि में एंट्री करेंगे। इसके बाद 1 जुलाई तक मेष राशि में ही मंगल विराजमान रहेंगे। मेष राशि में रहकर ग्रहों के सेनापति रुचक राजयोग का निर्माण करेंगे। ये राजयोग 4 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इससे इन राशियों के जातकों को सफलता और खूब धनलाभ हासिल होगा।

यह भी पढ़ें : UP Crime : मौलवी का काली करतूत, मस्जिद में पढ़ने आई लड़की से मिटाई हवस, विरोध करने पर दी ऐसी धमकी 

इन 4 राशिवालों का चमकेगा भाग्य

मेष राशि

Ruchak Rajyog 2024 :  मेष राशि के लोगों के रुचक राजयोग शुभ साबित होगा। करियर के लिए समय अच्छा रहेगा, ग्रोथ देखने को मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे और सफलता की प्राप्ति होगी। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा, अच्छा मुनाफा हो सकता है और निवेश करने पर भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर फायदेमंद साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। वहीं, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आय के नए सोर्स बन सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो वो भी आपको वापस मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : Prajwal Revanna Case: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भाजपा नेता देवराजे गौड़ा, महिला के साथ किया था ये घिनौना काम 

सिंह राशि

Ruchak Rajyog 2024 :  मेष राशि में मंगल गोचर सिंह राशि के जातकों को शुभ परिणाम दिला सकता है। करियर में उछाल देखने को मिलेगा। कई काम जो अटके हुए थे वो पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में वृद्धि भी हो सकती है। व्यापारियों के व्यापार में विस्तार हो सकता है। धन कमाने के नए सोर्स भी बन सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर की दृष्टि के लिए समय अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम की तारीफ हो सकती है, सीनियर्स का भरपूर सहयोग आपको मिल सकता है। इस समय आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। जो लोग सिंगल हैं उनको कोई हमसफर मिल सकता है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button