छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

महापौर एवं विधायक देवेन्द्र को पुत्ररन्त की प्राप्ति पर लगा बधाईयों का तांता

भिलाई। विधायक एवं महापौर देवेन्द्र यादव और डॉ.श्रुतिका यादव के घर नये मेहमान के आगमन से खुशियाँ बिखरी हैं। मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ मंत्रियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। दुर्ग स्थित गुलाठी नर्सिंग होम में जैसे ही चिकित्सकों ने पुत्र होने की जानकारी दी यादव परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों को इसकी जानकारी मिलते ही उनको बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है। भिलाई विधायक एवं महापौर देवेन्द्र यादव को प्रथम पुत्र रत्न की प्राप्ति होने की जानकरी मिलते ही छ.ग. के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा, जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, मंंत्री रूद्र गुरू, रविन्द्र चौबे, जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तुलसी साहू, भिलाईनगर निगम के आयुक्त ऋ तु राज रघुवंशी, एनएसयुआई के जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह, निगम के एमआईसी सदस्य नीरज पाल, लक्ष्मीपति राजू, सुभद्रा सिंह, केशव बंछोर, एनएसयुआई के प्रदेश अध्यक्ष सुमीत पवार, विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर, शरद मिश्रा, अरविंद राय, मनीष तिवारी, विनोद उपाध्याय, साकेत चन्द्राकर, सीजू एंथोनी, अमित उपाध्याय सहित परिजनों एवं समर्थकों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है। देवेन्द्र यादव को लगातार मोबाईल और दूरभाष पर बधाईयों को तंाता लगा है। गुलाठी नर्सिंग होम के चिकित्सकों के अनुसार जज्जा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Related Articles

Back to top button