Uncategorized
PM Modi Odisha Tour : आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, रोड शो में लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली : PM Modi Odisha Tour : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। ओडिशा भाजपा के उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने बताया कि, मोदी शुक्रवार रात आठ बजे भुवनेश्वर में एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। महापात्र ने कहा, 11 मई को वह तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा सुबह 9:30 बजे कंधमाल में होगी जबकि दूसरी सुबह 11:30 बजे बोलंगीर में और तीसरी एक बजे बरगढ़ में।
मोदी ने आखिरी बार छह मई को ओडिशा का दौरा किया था, जब उन्होंने ब्रह्मपुर और नबरंगपुर में दो जनसभाओं को संबोधित किया था। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव चार चरणों में होंगे, जिनकी शुरुआत 13 मई से होगी।