Uncategorized

Akshaya Tritiya 2024: कब है अक्षय तृतीया! जानिए इस दिन क्यों की जाती है गुड्डे -गुड़ियों की शादी, क्या है इसका महत्व

Akshaya Tritiya 2024:  अक्षय तृतीया हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह दिन विभिन्न शुभ कार्यों को करने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। यह दिन आखा तीज और अक्ती के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय तृतीया का दिन सालभर की शुभ तिथियों की श्रेणी में आता है। ऐसे में इस दिन कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य किया जा सकता है। इस साल अक्षय तृतीया का त्यौहार 10 मई 2024 को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन गुड्डे -गुड़ियों की शादी भी की जाती है। लेकिन ये बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इसके पीछे की क्या वजह है।

Read More: Jhabua Road Accident: जिले में भीषण सड़क हादसा, हादसे में मौके पर ही एक की मौत, दो अन्य घायल 

Akshaya Tritiya 2024

बता दें कि युवक- युवतियों के विवाह में विलंब हो रहा होता है। उनके द्वारा यह परंपरा काफी प्राचीन समय से चली आ रही हैं। जिसमें अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी के गुड्डे- गुड़ियों का वट वृक्ष के नीचे विवाह रचाया जाता है। सांकेतिक रूप में दोनों की गांठ बांधी जाती है। ये गांठ फिर वट अमावस के दिन खोली जाती है। ऐसा करने से विवाह की संभावना तेज हो जाती है।

Read More: CM Mohan Yadav On Rahul-Priyanka : राहुल रायबरेली से हारेंगे चुनाव, प्रियंका हो गई रण-छोड़, सीएम डॉ मोहन यादव ने गांधी परिवार पर साधा निशाना

Akshaya Tritiya 2024:  किया जाता है दान 

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में दान करने की परंपरा निभाई जाती है। वैशाख माह में प्रचंड गर्मी पड़ती है, पशु-पक्षी, इंसान सभी गर्मी के मारे परेशान होते हैं। र्धनों, जरूरतमंदों को राहत देने के लिए मिट्टी का घड़ा, फल, जल, अनाज, नमक, घी, शक्कर, वस्त्र, पैरों को जलन से बचाने जूता, चप्पल आदि चीजों का दान करना उत्तम माना जाता है. इस दिन किए गए दान का हजार गुणा फल मिलता है।

Read More: Naxalites Encounter: सर्चिंग के दौरान DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, SP किरण चव्हाण ने की मुठभेड़ की पुष्टि 

अक्षय तृतीया का महत्व

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया हिंदुओं के सबसे शुभ त्योहारों में से एक है। यह दिन सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है जब लोग विभिन्न धार्मिक और शुभ कार्य करते हैं। अक्षय तृतीया का दिन गृह प्रवेश के लिए अति उत्तम माना जाता है। वहीं अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का विधान है। कहते हैं कि सोना खरीदने से पूरे साल घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। साथ ही जब लोग विभिन्न धार्मिक और शुभ कार्य करते हैं। अक्षय का अर्थ है शाश्वत जो सदैव बना रहे और तृतीया का अर्थ है शुक्ल पक्ष का तीसरा दिन। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन शुभ कार्य करते हैं उनका यह सुख सदैव बना रहता है और कभी खत्म नहीं होता।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

कपड़ा निकालने गई थी तभी करेंT के चपेT में आने से मौT

सबका संदेश चैनल को FREE में सब्सक्राइब करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे👉https://www.youtube.com/channel/UC1_h_FlUBnASztCZ2Fhb2Fg?sub_confirmation=1

Related Articles

Back to top button