Uncategorized

Tornado In Southern China: चीन में आए बवंडर ने मचाई तबाही, 5 लोगों की मौत 33 घायल, चारों तरफ मचा हाहाकार

Tornado In Southern China: दक्षिणी चीन के ग्वांगझोउ में आए बवंडर ने तबाही मचाई है। जिससेपांच लोगों की मौत हो गई है तो करीब 33 लोग घायल हो गए हैं। इस बवंडर से चारों अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। वहीं अधिकारियों ने बताया कि इस बवंडर से 141 कारखानों की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Read More: Earthquake in Indonesia: भूकंप के तेज झटकों से थर्राया इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता, लोगों में फैली दहशत

दक्षिणी चीन के ग्वांगझोउ में आए बवंडर में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 33 अन्य घायल हो गए। सीएनएन ने चीन के सरकारी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी। एक करोड़ 90 लाख की आबादी वाले शहर ग्वांगझोउ में स्तर-तीन की तीव्रता वाले बवंडर आ रहे हैं, जो उच्चम स्तर-पांच से दो कम हैं। मिली जानकारी के अनुसार करीब 141 फैक्ट्रियां क्षतिग्रस्त हो गई है, हालांकि अब तक कोई घर नहीं गिरा। इस बवंडर की वजह से दिन के समय में भी आसमान में अंधेरा दिखाई दिया।

Read More: सेक्टर 65 के एक इमारत में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर तक दिखाई दे रही आग का गुबार, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप 

Tornado In Southern China: बता दें कि  दक्षिणी चीन में कई दिनों तक भारी बारिश हुई। जिससे बाढ़ आ गई और लाखों लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया। बचावकर्मी पानी में फंसे हुए निवासियों को निकाल रहे हैं। ग्वांगडोंग प्रांत में बाढ़ के कारण 11,10,000 से ज्यादा लोगों को स्थानांतरित किया जा रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में ग्वांगडोंग में बाढ़ के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

 

 

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button