MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्यप्रदेश में तीसरे चरण के 9 सीटों पर टिकी कांग्रेस की नजर, राहुल -प्रियंका करेंगे जनसभा

भोपाल: MP Lok Sabha Chunav 2024 देश के 13 राज्यों के 88 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। जिसके बाद अब तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां तीसरे चरण में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल सीट पर चुनाव है। भाजपा और कांग्रेस का फोकस मध्यप्रदेश के 9 सीटों पर है। इसी लिए लगातार यहां केंद्रीय नेताओं का दौरा लगातार जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि राहुल और प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं।
MP Lok Sabha Chunav 2024 जानकारी के अनुसार महीने के आखिरी तारीख 30 अप्रैल को राहुल गांधी मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं और 2 मई को प्रियंका गांधी भी मध्यप्रदेश का दौरा करेंगी। कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय नेताओं के भी दौरे के कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि 30 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भिंड लोकसभा सीट के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं 2 मई को प्रियंका गांधी मुरैना में जन सभा करेंगी।