Lok Sabha Election 2nd Phase Voting : बंगाल में फिर बवाल, पोलिंग बूथ के बाहर भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता, एक-दूसरे पर लगाए ये गंभीर आरोप

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीट पर आज वोट डाले जा रहे हैं। केरल में सभी 20 सीटों, कर्नाटक में 14, राजस्थान में 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 8-8, मध्य प्रदेश में 6, असम और बिहार में 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 3-3, त्रिपुरा की 1, और जम्मू-कश्मीर की दोनों लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। अब तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 17% और सबसे कम महाराष्ट्र में 7।45% वोटिंग हुई है। इसी बीच अब बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के झड़प हो गई। यह झड़प बलूरघाट के एक मतदान केंद्र पर हुई है।
बताया जा रहा है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के सामने गो बैक के नारे लगाए गए हैं। यहां टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने सुकांत मजूमदार का विरोध किया है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी के प्रत्याशी ने यहां तनाव पैदा करने की कोशिश की है। जबकि सुकांत मजूमदार का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनके पोलिंग बूथ एजेंट को पीटा है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि टीएमसी के कार्यकर्ता उनके खिलाफ मतदान केंद्र के 100 मीटर अंदर इकट्ठे हो गए थे।
इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल की दो लोकसभा सीटों बालूरघाट और रायगंज में सेंट्रल फोर्सेस महिलाओं को वोटिंग से रोक रही हैं। बालूरघाट में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और तृणमूल वर्कर्स के बीच झड़प भी हुई।
यहां देखें राज्यवार मतदान की स्थिति
1. त्रिपुरा- 16.65
2. पश्चिम बंगाल- 15.68
3. छत्तीसगढ़- 15.42
4. मणिपुर- 14.80
5. मध्य प्रदेश- 13.82
6. केरल- 11.90
7. राजस्थान- 11.77
8. उत्तर प्रदेश- 11.67
9. कर्नाटक- 9.21
10. जम्मू-कश्मीर- 10.39
11. असम- 9.15
12. बिहार- 9.65
13. महाराष्ट्र- 7.45