UP News : आपस में भिड़े कांग्रेस, सपा और आप के कार्यकर्ता, दानिश अली के कार्यक्रम में हुआ बवाल
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2024/04/amroha-LnsooU-780x470.jpeg)
अमरोहा : Marpit Ka Viral Video : उत्तर प्रदेश के अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी दानिश अली के एक कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ है। इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दानिश अली के कार्य्रकम में कांग्रेस, सपा और आप के नेता आपस में भीड़ गए। इस कार्यक्रम में आप नेता संजय सिंह और अमरोहा से सपा विधायक महबूब अली भी शामिल हुए। कार्यक्रम में हंगामा, कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर पुनीत को मंच से उतारने को लेकर हुआ।
वायरल हुआ वीडियो
Marpit Ka Viral Video : अमरोहा के रहने वाले साजिद खान ने पुनीत के साथ मंच पर की जा रही बदसलूकी पर एतराज जताया। इसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं से उनकी भी झड़प हो गई। इस दौरान नेताओं के बीच धक्का मुक्की को भी हो गई।
जिसका लाइव वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पीड़ित साजिद खान का ने पूरा घटनाक्रम बताया। हालांकि पीड़ित इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है।
अमरोहा में कांग्रेस उम्मीदवार दानिश अली की सभा में मारपीट
कांग्रेस, सपा और आप के कार्यकर्ताओं के मंच पर बैठने को लेकर हुआ विवाद
विवाद के बीच हुई जमकर मारपीट
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल #Amroha | #Congress | #DanishAli | #UttarPradesh | #ViralVideo |… pic.twitter.com/4hK9uAoGZX
— IBC24 News (@IBC24News) April 24, 2024