छत्तीसगढ़

मरकाम ने किया कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ सरगांव- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत सरगांव पहुंचे। यहां वे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए कांग्रेस कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उनके आगमन पर छाया विधायक राजेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्वागत किया। जिसमें मुख्य रुप से बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे, जिला अध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण विजय केसरवानी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता- राजीव तिवारी, एजाज अहमद, भविंदर हुरा, मुरली बजाज, सुनील यादव, शौकत अली, जुनैद खान, नेतराम साहू, राजा ठाकुर, इंदिरा साहू, शशि घृतलहरे, पार्षद सुशील यादव, मनहरण साहू, रामखिलावन साहू, रामफल लहरी, कांग्रेसी नेता वहाब खान, निर्मल दिवाकर, मुन्ना खान, रिजवान खान, जित्तू बजाज, मुकेश साहू, कृष्णा साहू, अमन ठाकुर, सुमित सोनी, आयुष तिवारी एवं सरगांव महिला कमांडो उपस्थित रहे। 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button