Uncategorized
CM Sai Today Program : आज सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, जनसभा को करेंगे संबोधित
रायपुर : CM Sai Today Program : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले राज्य और केंद्र के नेता एक्टिव मोड पर आ गए हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी लगातार अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम साय आज सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे।
CM Sai Today Program : मिली जानकारी के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय सुबह 11.20 बजे सक्ती के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सीएम साय सक्ती जेठा कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे और यहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए जांभा को संबोधित करेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद सीएम विष्णुदेव साय शाम पांच बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे।