Uncategorized

महासंघ के दसवें त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन एनटीपीसी के मंगल भवन में आयोजित किया गया

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ सीपत- भारतीय मजदूर महासंघ के दसवें त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन एनटीपीसी के मंगल भवन में आयोजित किया गया। बीएमएस के द्वितीय दिवस के अधिवेशन में कर्मचारियों के सुविधाओं से संबंधित अनेक प्रस्ताव पारित किया गया।

इसमें प्रमुख रूप से कैरियर ग्रोथ स्किम के तहत फास्ट ट्रेक प्रमोशन पॉलिसी में सुधार कर लागू कराने, विभिन्न परियोजनाओं में श्रम संगठनों को मिलने वाली व्यवस्था में एकरूपता के लिए पॉलिसी बनाने, सुरक्षा पॉलिसी में कामगारों की सहभागिता सुनिश्चित होनी चहिए। समापन अधिवेशन में कर्मचरियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय प्रतिनिधि एनबीसी के अमरनाथ डोंगरा ने कहा कि मजदूर के हक की अंतिम क्षण तक लड़ाई लड़ेंगे। मजदूर का विकास ही राष्ट्र का विकास है। उन्होंने आगे कहा कि मेहनत करने वाले मजदूर को हम हरसंभव सम्मान दिलाने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रहित करना ही हमारे संघ का प्रमुख उद्देश्य है। राष्ट्र की सेवा करना ही सर्वोपरि है। इसके अलावा राष्ट्रीय अधिवेशन में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष वीरेंद्र कानूनगो ,तालचर इकाई , कार्यकारी अध्यक्ष सीपत से रामखिलावन साहू, महामंत्री अशोक कुमार फरीदाबाद, कोषाध्यक्ष सीपत से डीके वैष्णव मनोनीत हुए। समारोह में अमरनाथ डोगरा ने अधिवेशन समाप्ति की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष योगेश शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विरजेश उपाध्याय , सहकेंद्रीय प्रतिनिधि एनबीसी के रामनाथ गणेशे, एनटीपीसी मजदूर महासंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र राठौर, महामंत्री समर केशरी साहू, सधिादानंद गरनायक महामंत्री पीएसईएनसी, बीएमएस के महामंत्री राधेश्याम जायसवाल, बीएमएस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, ताप विद्युत मजदूर संघ सीपत के महामंत्री रामखिलावन साहू सहित संघ के कर्मचारी, कार्यकर्ता व 22 प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि शामिल हुए।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button