‘जो लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं वो डरपोक हैं’, कांग्रेस की प्रवक्ता का बड़ा बयान

Congress spokesperson radhika khera: अंबिकापुर। जो लोग कांग्रेस पार्टी छोड़कर जा रहे हैं वो डरपोक लोग हैं। जिन्हें अपनी चिंता है छत्तीसगढ़ के लोगों की नहीं। कांग्रेस में निडर लोग हैं जो छग के लोगों के साथ किसान, महिला, युवा सबकी चिंता करते हैं। जो लोग डरपोक हैं उनकी कांग्रेस में कोई जगह नहीं है। ये बड़ा बयान राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने दिया है।
read more: Janjgir: Dr Charan Das Mahant का BJP पर तंज- भाजपा की 11 सीट जितने के दावे 100 फीसदी गलत और झूठ |
Congress spokesperson radhika khera: दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरगुजा पहुंची राधिका खेड़ा ने जहां एक तरफ कांग्रेस की घोषणाओं को महज घोषणा नहीं बल्कि गारंटी बताया। तो वहीं भाजपा पर जमकर हमला बोला। राधिका खेड़ा ने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है और इस बार भी जुमलेबाजी कर सरकार बनाना चाहते हैं। मगर इस बार जनता मोदी जी के झूठ को जान चुकी है ऐसे में जनता जुमलेबाजी में नहीं आने वाली।
राधिका ने कहा कि छग के मुख्यमंत्री मोदी जी की कठपुतली हैं जो उनके इशारों पर नाचते हैं। राधिका खेड़ा ने कहा कि इस बार जनता कांग्रेस पर अपना भरोसा जतायेगी और हमारी सरकार बनते ही हम अपनी सभी गारन्टी पूरा करेंगे। राधिका खेड़ा ने यह भी कहा कि छग में कांग्रेस की सरकार बेहतर काम कर रही थी। मगर भाजपा ने जुमलेबाजी करके जनता को भृमित कर दिया है मगर इस बार जनता भ्रमित होने वाली नहीं है।