अधिकारी के सूने मकान से 45 हजार रुपए के जेवर पार

भटगांव महिला बालसबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- विकास विभाग भटगांव की परियोजना अधिकारी प्रियंका किरण खरे के सूने मकान से 3 नवंबर की रात चोरों ने 45 हजार के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। प्रियंका जमगहन मुख्य मार्ग के किनारे रहती हैं तथा 18 अक्टूबर से उनके घर में ताला बंद था। घर के सदस्य बिलासपुर प्रवास पर हैं।
मामले की रिपोर्ट प्रियंका किरण के भाई मनीष कुर्रे ने 6 नवंबर को भटगांव थाने में दर्ज कराई है। प्रियंका अवकाश पर हैं तथा इन दिनों बिलासपुर में रह रही हैं। ड्राइवर दिनेश कुमार चंद्रा को उन्होंने घर की निगरानी करने कहा था। ड्राइवर ने 4 नवंबर को फोन पर प्रियंका को चोरी होने की सूचना दी। प्रियंका के घर की अलमारी में शादी के समय उपहार में मिले जेवर रखे थे जिसकी कीमत करीब 45,000 रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100