छत्तीसगढ़

आपसी विवाद में पुत्र ने की पिता की हत्या

माकड़ी। माकड़ी थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत छिनारी पारा बामदई  की घटना। आरोपी जयराम पोयाम, जाति गोंड, उम्र 27वर्ष ने अपने पिता बोटी राम मरकाम को कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दिया। 9अगस्त की शुबह करीब दस बजे कुघार राम के खेत किनारे बाप बेटे में आपसी विवाद हो गया। गुस्से में आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे मौके पर ही पिता की मौत हो गई। कुल्हाड़ी मार कर आरोपी डर के मारे जंगल की ओर भाग गया। खेत मे काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना तुरन्त माकड़ी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही माकड़ी पुलिस की टीम तत्काल हरकत में आ गई और जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर पूरा मामले को विवेचना में ले लिया है।

उस क्षेत्र के ग्रमीणों ने बताया कि इस छेत्र में यह ऐसी पहली घटना है जो बेटे ने बाप की हत्या की है। आज कल बेटे पिता को कुछ नही समझते यैसे लोगो को तो अच्छी तरह से सजा मिलनी चाहिए जिससे लोगो को सबक मिल जाये ओर इस तरह से घटना को अंजाम देने में लोगो को सौ बार सोचना पड़े। बड़ी मुश्किल से माँ बॉप मिलते है लोग उनकी कीमत नही समझ पाते।

Related Articles

Back to top button